आज भी आए 11 हजार से अधिक नए केस, अब तक 56 लाख लोगों की जांच हुई, जानें राज्यवार आंकड़े

आज भी आए 11 हजार से अधिक नए केस, अब तक 56 लाख लोगों की जांच हुई, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 75 लाख 53 हजार 182  लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 423349 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 149348 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 162378 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 9195 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 320922 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मामले हैं, कितनी मौतें हुईं?

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक दिन में सर्वाधिक 11,929 नए मामले सामने आए। संक्रमण से 311 लोगों की मौत हुई। आंकड़ों के अनुसार यह तीसरा दिन है जब देश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा मामला सामने आ रहे हैं। भारत संक्रमण से प्रभावित चौथा देश बन गया है। वहीं ICMR द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 56,58,614 लोगों की जांच की गई। 13 जून से 14 जून के बीच 24 घंटे में 1,51,432 सैंपल्स की जांच हुई।

एक अधिकारी ने कहा कि रिकवरी रेट एक्टिव केस से अधिक है क्योंकि 50.60 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. जारी आंकड़ों के अनुसार 311 मौतों में, 113 महाराष्ट्र , दिल्ली 57, गुजरात 33 और तमिलनाडु के 30 लोग शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 20, पश्चिम बंगाल में 12 और राजस्थान में 10 लोगों की मौत हुई। हरियाणा और तेलंगाना में 8, मध्य प्रदेश में 7, बिहार में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

2688

3195

82

5965

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

5

33

0

38

अरुणाचल प्रदेश

83

4

0

87

असम

2126

1584

8

3718

बिहार

2295

3956

39

6290

चंडीगढ़ 

54

286

5

345

छत्तीसगढ़

875

631

6

1512

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

33

2

0

35

दिल्ली

22742

14945

1271

38958

गोवा

453

70

0

523

गुजरात 

5707

15883

1448

23038

हरियाणा

3868

2803

78

6749

हिमाचल प्रदेश 

183

313

6

502

जम्मू एंड कश्मीर 

2554

2269

55

4878

झारखंड

887

816

8

1711

कर्नाटक

3095

3648

81

6824

केरल

1342

1046

19

2407

लद्दाख

368

68

1

437

मध्य प्रदेश 

2817

7377

447

10641

महाराष्ट्र 

51392

49346

3830

104568

मणिपुर

358

91

0

449

मेघालय

21

22

1

44

मिजोरम

106

1

0

107

नागालैंड

87

76

0

163

ओडिशा

1119

2594

10

3723

पुडुचेरी

92

82

2

176

पंजाब

671

2327

65

3063

राजस्थान

2782

9337

282

12401

सिक्किम

59

4

0

63

तमिलनाडु

18881

23409

397

42687

तेलांगना

2203

2352

182

4737

त्रिपुरा

730

315

1

1046

उत्तराखंड

685

1077

23

1785

उत्तर प्रदेश 

4858

7875

385

13118

वेस्ट बंगाल

5693

4542

463

10698

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

7436

 

 

87436

भारत में कुल मामले

149348

162379

9195

320922

 

इसे भी पढ़ें-

केन्द्र और राज्य के बीच तनातनी से दिल्ली में गहराता कोरोना

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।